मेहनगर: तरवां पुलिस ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी तबरेज आलम पुत्र मुमताज को मगही नदी के पास गिरफ्तार किया । वहीं पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया है ।