भोरे: भोरे में हत्या के दो अभियुक्तों को मिली उम्रकैद, ₹75000 का अर्थदंड, जुर्माना न भरने पर 3 साल की अतिरिक्त सजा
भोरे थाना क्षेत्र के रिखईबारी गांव में 4 वर्ष पूर्व एक हत्याकांड के मामले में दो अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाई गई है, साथ ही 75000 का अर्थ दंड भी लगाया गया है। अर्थ दंड की राशि नहीं देने पर 3 वर्षों का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सोमवार की दोपहर 2 बजे माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा किया फैसला सुनाया गया।