वारिसलीगंज: वारिसलीगंज में पुलिस ने साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया, 19 मोबाइल व कस्टमर डेटा बरामद
वारसलीगंज में एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ठगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 19 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6 पन्नों का संवेदनशील कस्टमर डेटा बरामद किया गया।