सिवनी: सिवनी में नहर कार्यों पर विधायक दिनेश राय मुनमुन भड़के, अधूरे काम पर जताई नाराजगी
Seoni, Seoni | May 14, 2026 सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने गुरुवार को खामखरेली, नगझर, नरेला और ढेंकी गांव पहुंचकर नहर कार्यों का निरीक्षण किया। बदहाल और अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा— किसानों के पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।