बिंदकी: जोनिहा कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे में रविवार तथा सोमवार की मध्य रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से रोड किनारे खड़ा राधेश्याम सोनकर उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी कस्बा जोनिहा गंभीर घायल हो गया था। जिसका इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम करीब 7:00 बजे युवक की मौत हो गई। परिजन रो रो कर बेहाल थे।