बीकानेर: गंगाशहर में खेजड़ी पेड़ की कटाई पर भड़का जनाक्रोश, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
बीकानेर के गंगाशहर इलाके में खेजड़ी का पेड़ काटे जाने के विरोध में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। पर्यावरण प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने एकजुट होकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि राजस्थान की पहचान और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण प्रतीक है। लो