पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांच देश रत्न मार्ग पर सुनी लोगों की समस्याएं, जुटे फरियादी
पांच देश रत्न मार्ग में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे से सम्राट चौधरी ने लोगों से संवाद किया। वहीं भारी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर सम्राट चौधरी के पास पहुंचे थे। सम्राट चौधरी ने एक-एक कर सभी की समस्याओं को सुना।