पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव ने पोस्ट के जरिए उठाए सवाल, कहा- CM नीतीश कुमार के शासनकाल में हुई है अब तक 65000 हत्याएं
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आंकड़े के जरिए बड़ा सवाल उठाया है। मंगलवार सुबह 7:30 बजे सोशल मीडिया X पर लालू प्रसाद यादव ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि नीतीश बतावें कि शाम 5 बजे से पहले घर में घुसकर कितनी हत्याएं हो रही है।