पटना ग्रामीण: सचिवालय में कैबिनेट बैठक: 22 प्रस्तावों पर मुहर, राज्य की महिला सरकारी सेवकों के लिए खुशखबरी!
बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे अपर मुख्य सचिव S सिद्धार्थ ने मामले की जानकारी दी है। कैबिनेट की इस बैठक में राज्य की महिला सरकारी सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज के लिए गए निर्णय के अनुसार राज्य सरकार में महिला सरकारी सेवकों को पदस्थापन स्थल के निकट हीं उन्हें आवासन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।