पटना ग्रामीण: पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को फुलवारी शरीफ थाने से पटना एयरपोर्ट ले जाया गया
हनीमून के दौरान मेघालय में इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को मंगलवार की सुबह 6:30बजे फुलवारी शरीफ थाने लाया गया। वहीं फुलवारी शरीफ थाने से मंगलवार सुबह करीब 11:30बजे शिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी को पटना एयरपोर्ट ले कर पहुंची। सोनम रघुवंशी को शिलांग पुलिस पटना एयरपोर्ट से शाम 4:00 बजे की फ्लाइट से कोलकाता ले जाया जाएगा