पथरिया: पथरिया में गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में आक्रोश, कुप्पे में भरे पानी का वीडियो वायरल
पथरिया नगर परिषद क्षेत्र में बारिश के बाद गंदा और मटमैला पानी सप्लाई होने से लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का आरोप है कि फिल्टर प्लांट में पानी की सही सफाई किए बिना पेयजल सप्लाई की जा रही है, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं नगर में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से भी लोग परेशान हैं। रहवासियों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।