गुमला: घाघरा में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, एक अज्ञात युवक की हालत नाज़ुक
Gumla, Gumla | Apr 23, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी के पास बुधवार रात दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर लाया गय। एक का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। जबकि दो का सदर में। एक ICU में भर्ती है।