सिरमौर: टोंस परियोजना में तीन गुने दाम में खरीदी गईं बैटरी, ईओडब्ल्यू ने अधिकारियों पर किया केस दर्ज
Sirmour, Rewa | Mar 13, 2025 मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी के टॉस जल विद्युत परियोजना सिरमौर में सामग्री खरीदी में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में जिम्मेदारों पर एफआइआर दर्ज की गई है। राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने जांच के बाद यह कार्रवाई है। टॉस परियोजना में 2016 में एक्साइड कम्पनी की 110 बैटरी खरीदी के लिए निविदा बुलाई गई थी।