पटना ग्रामीण: ढाई करोड़ की लग्जरी गाड़ी से MLC नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह सोमवार को दोपहर करीब एक बजे बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर पहुंचे। इस दौरान वे करीब ढाई करोड़ रुपये की लग्जरी गाड़ी से पहुंचे, जिसने नेताओं और समर्थकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान विधानसभा परिसर में उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही।