लक्ष्मीपुर: नवाबांध गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की, नगदी-जेवर समेत सामान ले उड़े
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नवाबांध गांव में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित सुमरजीत कुमार सिंह ने लक्ष्मीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शुक्रवार को 7 बजे बताया कि वह परिवार के साथ देवघर में रहते हैं। 26 जून की रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।