सीतापुर: कलेक्टट सभागार में बकरीद के त्यौहार पर मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक
कलेक्टट सभागार मे मंगलवार को बकरीद के त्यौहार को लेकर के मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पीस कमेटी की बैठक की है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी राजा गणपति आर्ट एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से कहा है की गाइडलाइन के हिसाब से त्योहार करें गाय की कुर्बानी नहीं होगी और जो भी चिन्हित जानवर है उन्हीं की कुर्बानी होगी ।