भिंड। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आर.एन. राजौरिया ने आज सोमवार दोपहर 2:00 बजे कार्यालय से अस्पताल के स्टाफ (मेल एवं फीमेल नर्सों) को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों एवं उनके अटेंडरों के साथ शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए।डॉ. राजौरिया ने स्पष्ट किया कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो