चकिया: जोगिया कला में प्रेम प्रसंग और सार्वजनिक बेइज्जती का बदला लेने के लिए की गई हत्या की वारदात
चकिया कोतवाली के जोगियाकला गांव में युवक बेचई उर्फ बृजेश यादव हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है।सोमवार दोपहर 02 बजे पुलिस के अनुसार मामले में गांव के ही आरोपी सुनील यादव उर्फ कवि को गिरफ्तार किया गया है। जांच में प्रेम प्रसंग को कारण हत्या की वजह बताई गई हैं। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की।