राजगढ़: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कांग्रेस कमेटी ने ब्यावरा में किया प्रदर्शन
देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ब्यावरा शहर के पेट्रोल पंप पर पहुंचकर बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।