कहरा: पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी फाड़ी टोला में खेत से घास काटने को लेकर विवाद हुआ, गोली चलने से एक महिला घायल हो गई
पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी फाड़ी टोला वार्ड 13 के खेत से घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। जिस घटना में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी फाड़ी टोला वार्ड 13 निवासी दीपक यादव की पत्नी फूल कुमारी के रूप में हुई है।