चूरू: तारानगर रोड़ पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, रतनगढ में फायरिंग कर भाग रहे थे दो बदमाश, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली
Churu, Churu | May 14, 2026 चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में कांग्रेस नेता एवं पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को चूरू में हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। दोनो को राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया