नागौर: नागौर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बिजली-पानी की समस्या को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | May 28, 2024 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नागौर-बी ने आमजन को पानी और बिजली की कटौती से हो रही परेशानी को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कमेटी के सदस्यों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन के माध्यम से लोगों को हो रही समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल भाटी ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी और बिजली मे भारी कटौती की जा रही है। जिससे लोग परेशान हैं।