कायमगंज: गांव बलीपुर के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल, CHC में कराया गया भर्ती
मऊदरवाजा के गांव नगला गुलाल निवासी गंगा सिंह साइकिल से मेरापुर के गांव नौली स्थित अपने भांजे के घर जा रहे थे। इस दौरान नवाबगंज के गांव बलीपुर के पास कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें गंगा सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया। वहाँ पर उनका का इलाज जारी है।