बीसलपुर: रावण मंदिर के पास देर रात महिला पर चाकू से किया हमला, महिला घायल होकर अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी ममता पत्नी बबलू ने बीती रात आरोप लगाते हुए बताया कि उसका मोहल्ले के ही दो लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था इस विवाद के चलते देर रात्रि लगभग 10:00 बजे महिला पर दो नामजाज एवं तीन अज्ञात लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे महिला लहू लोहान होकर वहीं पर गिर पड़ी