दतिया नगर: बिछड़ी 6 वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिवार ने जताया आभार।
थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने माता-पिता से बिछड़ी 6 वर्षीय बालिका को खोजकर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। सोमवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लगभग 6 वर्षीय बालिका हर्षिता अपने माता-पिता से बिछड़कर घूमते-घूमते राजगढ़ चौराहा पहुंच गई थी। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बालिका