चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह बस परिचालन के निर्धारित समय को लेकर हुए विवाद में एक बस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 4:40 बजे की है, जब विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई और फिर जानलेवा हमले में बदल गया। घायल की पहचान प्रीतम कुमार सिंह के रूप में हुई है,पीड़ित ने दोपहर 1 बजे एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।