पूर्णिया पूर्व: अमौर पुलिस ने डकैती कांड के कुख्यात अपराधी को एक लोडेड देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान के साथ किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिला के अमौर थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर डकैती कांड के मुख्य अभियुक्त हरिपुर गांव के मो इसराइल को उसके घर से हीं गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास लोडेड देशी कट्टा,तीन जिंदा कारतूस तथा डकैती कांड में प्रयुक्त होने वाली कई औजार भी बरामद किया गया है।उक्त अभियुक्त के विरुद्ध डकैती कांड के अलावा कई अन्य कांड भी दर्ज है।