उज्जैन शहर: चांदमुखी निवासी दुष्कर्म के आरोपी को चिंतामन पुलिस ने किया गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देकर किया था दुष्कर्म
उज्जैन के थाना चिंतामन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है। ग्राम चांदमुख निवासी आरोपी अमन चौहान पर एक युवती के साथ जबरदस्ती और धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने 18 अप्रैल 2026 को अपनी मां के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, करीब 4 माह पहले आरोपी ने घर में अकेली पाकर घटना को अंजाम दिय