टेहरोली: गुरसराय में बिजली चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई, पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
उपखण्ड अधिकारी गुरसराय संजय कुमार के नेतृत्व में नगर गुरसराय के एरच रोड क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से विद्युत चोरी करते पाए गए पांच व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान में अवर अभियंता दीपक कुमार ने टीम के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया । उक्त कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया