धौलपुर: धौलपुर में हनुमान जयंती पर आस्था का सैलाब, मंदिरों में गूंजे जयकारे
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह से ही धौलपुर शहर भक्ति और आस्था में सराबोर नजर आया। शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भगवान हनुमान के जन्मोत्सव को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी और पूरे शहर में “जय श्री राम” और “हनुमान जी महाराज की जय” के जयकारे गूंजते रहे। शहर के ऐतिहासिक शेरगढ़ किला स्थित