भट्टाकुफर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण
शिमला: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज तथा जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने पौधारोपण कर अभियान में भागीदारी निभाई और कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला शिमला की अध्यक्ष रीना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री लता शर्मा, जिला प्रभारी प्रवीण छाजटा, उपाध्यक्ष रंजना गांगटा, कार्यालय सचिव बिंदू सूद, प्रवक्ता नेहा ठाकुर तथा प्रदेश पदाधिकारी प्रेमा चौहान भी उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
#EkPedMaaKeNaam #BJPMahilaMorcha #Shimla #Bhattakufar #TreePlantation #Environment #HimachalPradesh #NewsHimachalNow
Shimla Urban, Shimla | Jul 28, 2026