विष्णुगढ़: बरांय गांव में भूमि विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग घायल
विष्णुगढ़ में गोहाल निर्माण के दौरान भूमि विवाद में शनिवार 12 बजे विष्णुगढ़ प्रखंड के बरांय गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के करीब चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि एक पक्ष द्वारा मवेशियों को रखने के लिए गोहाल का निर्माण कराया जा रहा था।