शाहपुर: डंपर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की हुई मौत, बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे थे
आरा बक्सर स्टेट हाईवे 922 के देकुली के पास उस समय अफरा तफरी मच गई। जब डंपर गाड़ी के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दो सगे भाई अपने मोटरसाइकिल से शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर थाना क्षेत्र के लालू डेरा से बक्सर जिले की लहर फरना गांव अपनी बहन की शादी की कार्ड देने जा रहे थे। तभी डंपर गाड़ी की चपेट में आन