खंडवा नगर: चलती ट्रेन में लगा झटका, गेट से नीचे गिरे यात्री की दर्दनाक मौत; शव के हुए पांच टुकड़े
खंडवा के दगड़खेड़ी के पास चलती ट्रेन से गिरने से 46 वर्षीय शंभू दयाल शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। विदिशा जिले के सिरोंज निवासी शंभू दयाल शर्मा पुणे जा रहे थे। ट्रेन में भीड़ होने के कारण वे गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान ट्रेन में तेज झटका लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। जिससे उसकी मौत हो गई । घटना बुधवार सुबह 6 बजे की है ।