नौगावां सादात: नौगांवा बीलना नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, हालत गंभीर
नौगांवा बीलना नहर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल गंभीर डॉक्टर ने किया रेफर, आपको बता दे कि मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी दिलीप अपनी बाइक लेकर अमरोहा किसी काम से जा रहा था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास में बीलना नहर के पास दिलीप पहुंचा तो उसे तेज गति के साथ आए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।