घाघरा: पेड़ के नीचे खड़े व्यक्ति पर गिरी आसमानी बिजली, गंभीर रूप से घायल*
घाघरा
Ghaghra, Gumla | Jun 14, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के बहादुरा गांव निवासी कार्तिक उरांव रविवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। कार्तिक अपने खेत के पास फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। वह पेड़ के नीचे बच रहा था तभी बिजली गिरी।