जानसठ: जानसठ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेकिंग में पशु चोर शाहनवाज के पैर में लगी गोली, चोरी की भैंस मिली
जानसठ पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार शाम 6:00 बजे के आसपास मुठभेड़ हो गई जिसमें एक शातिर पशु चोर शाहनवाज के पैर में पुलिस की गोली लगी है,जिसके कब्जे से एक चोरी की भैंस एक तमंचा तीन कारतूस बरामद किए गए बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले इस शातिर चोर ने एक भैंस को चोरी कर ली थी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को पीतल चखाया।