जानसठ: भोपा क्षेत्र के बेलड़ा मार्ग पर हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से कोल्हू के ईंधन में लगी भीषण आग
भोपा क्षेत्र के बेलड़ा मार्ग पर सोमवार शाम 5:00 के आसपास उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुड़ कोल्हू मे भारी मात्रा मे रखे ईंधन पर हाई टेंशन का विद्युत लाइन तार टूटकर चिंगारी उठ गई और देखते-देखते भीषण आग लग गई, जिसके चलते चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला गनिमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।