जानसठ: जानसठ कस्बे में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला और बच्चा घायल, दोनों का इलाज चल रहा है
जानसठ कस्बे में शनिवार शाम 6:00 बजे के आसपास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार द्वारा सड़क पर एक महिला और एक बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए,आसपास के लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया और पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।