बहराइच: बढ़हीनपुरवा में सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, वह भाई की शादी में शामिल होने आया था
बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनूप निवासी बसन्तपुर के रूप में हुई है। बढ़हीनपुरवा के पास हादसा हुआ है। अनूप दिल्ली में काम करता था। और अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। वहीं सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।