खुजनेर: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने राजगढ़ विधायक कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएँ
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने राजगढ़ विधायक कार्यालय में बुधवार को शाम 5:00 बजे करीब दूरदराज से आए लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं का निराकरण करने को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद है।