महसी: महसी में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, बोले- 'संगठन ही शक्ति है'
महसी में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष विजय राज शुक्ला ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और अधिकारों पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि समाज को मजबूत करने के लिए एकता जरूरी है और भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।