हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पर समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग ने सुनी जनसमस्याएं, 7 में से 2 शिकायतों का निस्तारण किया
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली हाथरस गेट पर समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी अरविंद राठी व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। समाधान दिवस मे 7 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।