हाथरस: हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन फेल, घंटों खड़ी रही एक्सप्रेस, यात्रियों को हुई परेशानी
जनपद हाथरस के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल इंजन फेल हो गया। मुख्य रेलवे ट्रैक पर गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से पीछे से आ रही अन्य एक्सप्रेस और सुपरस्टार रेलों को लूप लाइन से पास कराया गया। रेल मे यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।