मुरैना नगर: रेलवे स्टेशन रोड पर करंट लगने से गोवंश की हुई मौत,देखी गई विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मौके पर पहुंचे गौसेवक
मुरैना शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर करंट लगने से एक गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। गौ सेवकों के द्वारा बताया गया की बरसात के कारण बिजली के खंबे चारों तरफ पानी भर जाता है ,जिसका आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी कोई भी सेफ्टी गार्ड नहीं लगा रहे हैं।