पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में ट्रैफिक पुलिस का स्कूलों में सड़क सुरक्षा अभियान, स्कूल बसें भी जांची गईं
पिथौरागढ़ में यातायात पुलिस ने दयासागर और मिशन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सुरक्षा के लिए स्कूल बसों का निरीक्षण कर सख्त निर्देश जारी किए। सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई का ऐलान किया गया।