केकड़ी: आवश्यक रखरखाव के चलते 17 जून, बुधवार को लसाडिया सहित कई गांवों की विद्युत सप्लाई 4 घंटे तक रहेगी बंद
Kekri, Ajmer | Jun 16, 2026 आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बुधवार 17 जून को कई गांवों की विद्युत सप्लाई चार घंटे के लिए बंद रहेगी।AVVNL के कनिष्ठ अभियंता सुरेश खींची ने मंगलवार शाम 6 बजे जानकारी दी।बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन जूनियां पर आवश्यक कार्य किया जाएगा।जिसके चलते बुधवार सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।