ईसागढ़: ईदौर गांव से 19 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
ईदौर गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, 36 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।