सीतापुर: मिलक गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर उपचार जारी
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के मिल्क गांव में घर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद परेशान होकर पति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा गंभीर व्यवस्था में उपचार जारी है।