सिरदला: आरएसएस का 9 दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, शताब्दी वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र चेतना पर विशेष जोर दिया गया
नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के शाहपुर स्थित बीपीएम इंटरनेशनल विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नालंदा विभाग द्वारा 29 मार्च से 6 अप्रैल तक 9 दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ग में नवादा एवं नालंदा जिले के स्वयंसेवकों ने भाग लेकर शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम सोमवार को 12 बजे समाप्त ।